Breaking News in Primes

*रासलीला के साथ राष्ट्रीय लोक रंग महोत्सव का हुआ समापन*

0 247

*रासलीला के साथ राष्ट्रीय लोक रंग महोत्सव का हुआ समापन*

 

*राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय ने दी श्रीराधा कृष्ण भजनों की मनमोहक प्रस्तुति*

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

जिले के तहसील रामपुर नैकिन अन्तर्गत में उत्थान सामाजिक संस्कृति एवं साहित्यिक समिति एवं मान्या लोक संगीत अकादमी सीधी के तत्वावधान में तीन दिवसीय गांव की माटी लोकरंग महात्सव का समापन श्रीकृष्ण रासलीला के साथ राष्ट्रीय लोक रंग महोत्सव का समापन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गोविन्द मिश्रा एवं सुनील सिंह सीएस, महेंद्र सिंह भदौरिया, शिवानंद पाण्डेय, संजय तिवारी संविदाकार, डिठौरा,विनोद त्रिपाठी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आयोजन समिति के आशुतोष शुक्ला, अनिल शुक्ला, रोहित शुक्ला हरिश्चंद्र मिश्रा, अक्षय शुक्ला, ने मुख्य अतिथि गोविन्द मिश्रा पूर्व सांसद सीधी एवं अन्य अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तद् उपरांत श्री राधा कृष्ण रासलीला मंडल कालियादह वृन्दावन के व्दारा रास लीला का शानदार रासलीला की मंचन किया गया ‌। जिसमें भगवान श्री कृष्ण की माखन चोरी चरित्र का वर्णन किया गया। बाल श्रीकृष्ण नंद भवन में चुपके से भंडार गृह में घुस कर माखन खा रहे थे। तो माता यशोदा ने देख लिया तो जाकर कहा कि लाला तुम माखन की चोरी करते तो, कन्हैया जी ने कहा कि माइया मैं माखन की चोरी नहीं कर रहा हूं। मेरे हाथ में जो करूआ मैंने पहराया था जिसके कारण धूप से मेरे हाथ जल गये था। इस कारण माखन की मटकी में हाथ डाल रखा हूं। तब माइया बोली लाला मुख में माखन कैसे लगा है। आदि लीलाएं का विस्तार से चित्रण किया गया। महोत्सव के समापन अवसर पर राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय ने श्रीराधा कृष्ण भजन

कहां गयो श्याम, तरस रही अंखियां । चरणन की रज पाऊं, किशोरी तोरे चरणन की रज पाऊं। बज रही मोहन की मुरालिया, बोल निकाले राधा नाम की। आदि भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान श्रीकृष्ण रासलीला मंडल वृन्दावन के व्यास बृजेश शर्मा के व्दारा मान्या पाण्डेय को सम्मानित किया गया।

 

 

*लोक संस्कृति की हुई अच्छी शुरुआत – गोविन्द मिश्रा*

 

इस दौरान मुख्य अतिथि गोविन्द मिश्रा पूर्व सांसद सीधी ने कहा कि अगहार में विगत 10 वर्ष पूर्व 2015 से लोक रंग महोत्सव का आयोजन निरंतर हो रहा था किन्तु विगत कुछ वर्षों से नहीं हो पाया था। 2026 में पुनः जो शुरूआत हुई है। वह अनवरत जारी रहे,इसके लिए सामुहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने ने कहा कि हमारी बेटी मान्या पाण्डेय ने अपनी गायकी से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना कर हम सबको गौरवान्वित कर रही है। आने वाले समय में हमारे जिला और बघेली लोकगीत मान्या पाण्डेय के नाम से जाना जायेगा। उन्होंने गांव की माटी राष्ट्रीय लोक रंग महोत्सव में शामिल सभी लोक कलाकारों, वृन्दावन के रासलीला के सभी रंगकर्मियों एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किये।

 

*111 मानस गायकों और बादको का हुआ सम्मान*

 

गांव की माटी राष्ट्रीय लोक रंग महोत्सव अगहार में ग्रामीण अंचल के 111 मानस गायकों एवं बादको को पूर्व सांसद गोविन्द मिश्रा पूर्व सांसद सीधी के व्दारा सम्मानित किया गया। जिसमें पटना, मझिगवां, पिपरांव, बुढ़गौना, बघवार, चोरगड़ी, नैकिन, रघुनाथपुर, मऊ, अगडाल, चोभरा दिग्विजय सिंह, बागड़ धवैया, शिकारगंज, गड़हरा, बाघड़ खास, अमिलई, भैसरहा, भरतपुर, कपुरी कोठार, गड़हरा, खारा, खरहना, आदि ग्राम पंचायतों के कलाकार शामिल रहे। इस दौरान प्रभाकर प्रसाद शुक्ला, प्रभुनाथ शुक्ला, अजय पाण्डेय, अनिल द्विवेदी, बुद्धसेन कुशवाहा, विनोद त्रिपाठी, रामजी तिवारी, राजेन्द्र सिंह बरगाही, अक्षय शुक्ला, हरिश्चंद्र मिश्रा ने राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय को सम्मानित किये। आयोजन समिति के द्वारा महोत्सव के सभी सहयोगियों को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!