Breaking News in Primes

आस्था और उल्लास के साथ मनाया भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव

0 116
  • आस्था और उल्लास के साथ मनाया भगवान परशुरामजी का जन्मोत्सव

घोड़ाडोंगरी:- सर्व ब्राह्मण समाज घोड़ाडोंगरी के तत्वावधान में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुरामजी की पूजा-अर्चना से हुई, जिसे पं.संजय शर्मा श्रीमति ज्योति शर्मा ने संपन्न किया। वहीं आचार्य पं.सन्तोष पाराशर पं.केशव जामठे पं.बिंदु महाराज पं.मोनू महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा विधि सम्पन्न कराई।

 

निकाली गई भव्य शोभायात्रा

 

समाज के वरिष्ठ पं.मनोहरलाल शर्मा पं.विजयकांत मिश्रा पं.डॉ विजय शर्मा ने भगवान परशुरामजी के रथ की पूजा अर्चना कर रथ को रवाना किया शोभायात्रा ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई।

 

जगह जगह हुआ स्वागत

 

अग्रसेन महाराज के वंशज अग्रवाल समाज द्वारा, गुरुनानक देव जी के वंशज सिक्ख समाज द्वारा, छत्रपति महाराज शिवाजी के वंशज कुनबी समाज द्वारा, हैहयवंशी सहस्त्रबाहु अर्जुन के वंशज कलचुरी कलार समाज द्वारा, माता कर्मा और दुर्गादास राठौर के वंशज तेली समाज द्वारा शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया सर्व ब्राह्मण समाज घोड़ाडोंगरी ने सभी समाज के बन्धुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

शोभायात्रा श्री सत्यनारायण मंदिर से शुरू होकर नगर के दुर्गा चौक सराफा बाजार इमली मोहल्ला भवानी चौक हॉस्पिटल चौक मालवीय मोहल्ले से होती हुई वापस श्री सत्यनारायण मंदिर पहुंची जिसमें सारणी पाथाखेड़ा बगडोना से भी ब्राह्मण बंधु उपस्थित हुए और नगर के ब्राह्मण बन्धुओं ने एवं महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

 

सर्व ब्राह्मण समाज घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष पं.सुनील शर्मा ने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने अपने छठे अवतार में परशुराम का रूप धारण किया था जिसमें उन्होंने अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए हैं भगवान परशुराम किसी जाति, वर्ण या वर्ग के नहीं, बल्कि समस्त मानव मात्र के आराध्य हैं।

 

समाज के उपाध्यक्ष पं.ललित शर्मा सचिव पं.समीर पाठक ने कार्यक्रम की शोभा बढाने के लिए आये हुए सभी नगर के बाहर से आये हुए सभी सामाजिक ब्राह्मण परिवारों का, सभी सामाजिक मातृशक्तियों का, सभी वरिष्ठो का एवं सभी बच्चों का आभार प्रकट किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!