लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनू पटेल
धामनोद में परशुराम प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया
धामनोद आज अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जी के प्रकट उत्सव को नगर के सर्व विप्र समाज द्वारा बड़ी आस्था एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया प्रातः 8:00 बजे से नगर के श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर में अभिषेक कर आयोजन प्रारंभ हुआ श्री वेंकटेश बालाजी का श्री परशुराम जी के स्वरूप में श्रृंगार किया गया महा आरती एवं प्रसादी विपरीत की गई संध्या के समय वेंकटेश बालाजी मंदिर से भव्य चल समारोह नगर के मुख्य मार्ग पर होते हुए सर्वमंगला मंदिर तक निकल गया इसमें विप्र समाज के समस्त घटकों के पुरुष महिला सम्मिलित हुए भगवान परशुराम की झांकी बनाई गई नगर में नागरिकों द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत और परशुराम जी का पूजन किया गया समापन सर्वमंगला मंदिर में हुआ जहां पर भगवान परशुराम का पूजन मां नर्मदा की स्तुति के पश्चात आरती कर प्रसादी वितरित की गई बालाजी मंदिर के महंत पंडित सुनील जी, सर्व मंगल मंदिर के महंत पंडित सुमित जोशी एवं पंडित चंद्रशेखर शर्मा का सम्मान किया गया पंडित सुनील शर्मा पंडित निर्मल शर्मा पंडित राजेश मंडलोई पंडित दीपक बिल्लौर पंडित सुनील विनोद रेडियो पंडित विजय शर्मा पंडित अमित शर्मा का विशेष सहयोग रहा आभार राजेश पारीक द्वारा व्यक्त किया गया