Breaking News in Primes

संयुक्त खदान मजदूर संघ ने बांटे वार्षिक उपहार, संघ के सभी सदास्य को मिला ट्रैवलिंग बैग”

0 117

“संयुक्त खदान मजदूर संघ ने बांटे वार्षिक उपहार, संघ के सभी सदास्य को मिला ट्रैवलिंग बैग”

“हर वर्ष की परंपरा बरकरार, नियमित व ठेका श्रमिकों को चरणबद्ध तरीके से मिलेंगे उपहार”

किरंदुल (दंतेवाड़ा): लौह नगरी किरंदुल के सबसे बड़े मजदूर संगठन संयुक्त खदान मजदूर संघ (एसकेएमएस) ने प्रति वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी अपने सभी सदस्यों को वार्षिक उपहार वितरित किया। इस बार संघ द्वारा मजदूर साथियों की सुगम यात्रा को ध्यान में रख कर उपयोगी ट्रैवलिंग बैग प्रदान किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि एनएमडीसी परियोजना, किरंदुल में मजदूरों के हितों के लिए गठित यह सबसे पुराना और बड़ा संगठन, हर वर्ष अपने सदस्यों के लिए मिलन समारोह के साथ उपहार वितरण का आयोजन करता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी संघ के कार्यालय इंद्रजीत सिंह भवन में सुबह से ही उपहार वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया, जो चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

संघ द्वारा हर वर्ष मजदूरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उपहार का चयन किया जाता है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, उनकी उपयोगिता को ध्यान में रखकर इस वर्ष भी एनएमडीसी परियोजना में कार्यरत एसकेएमएस के नियमित कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों—दोनों वर्गों को ट्रैवलिंग बैग वितरित किए जा रहे हैं। वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के अध्यक्ष देवरायलु एवं सचिव राजेश संधू ने अपने करकमलों से उपहार वितरित कर किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा, संगठन सचिव सुमित धर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कटारिया, कार्यालय सचिव नामदेव सहित देवीराम मेंहर, नवदीप, अजय सिंह, नरसिम्हा रेड्डी,गणेश राम समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!