Breaking News in Primes

पुस्तक मेले”में,पुस्तक की अनुपलब्धता पर असंतुष्टि व आक्रोश। तात्कालिक आयोजन बना कारण? जून में मेला आयोजिन की मांग

0 0

“पुस्तक मेले”में,पुस्तक की

अनुपलब्धता पर असंतुष्टि व आक्रोश। तात्कालिक आयोजन बना कारण? जून में मेला आयोजिन की मांग

 

सीधी/मझौली

 

स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन के आदेशन- निर्देशन व कार्यालय कलेक्टर के पत्र क्रमांक 1886 दिनांक 3 अप्रैल 2026 के परिपालन में जिले भर के साथ मझौली ब्लाक में

शासकीय मॉडल उत्तर माध्यमिक विद्यालय मझौली में पुस्तक मेले का शुभारंभ नगर अध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता के द्वारा फीता काट उत्सव के रूप में किया गया। जहां पर नोडल अधिकारी सहायक संचालक शिक्षा विभाग सीधी बीड़ी रावत के साथ विकासखंड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी,शासकीय -अशासकीय विद्यालयों के संचालक- शिक्षक तथा बच्चों व अभिभावक शामिल हुए। जहां पर अतिथियों के साथ बच्चे एवं अभिभावकों का तिलक चंदन लगा मलयार्पणकर स्वागत सम्मान किया गया।

मेले का आयोजन विकासखण्ड स्रोत समन्वयक मझौली अयोध्या पटेल, प्राचार्या मॉडल स्कूल इंदिरा कचेर के देख रेख में किया गया।इस अवसर पर विकासखंड के बीएसी,सीएसी, शासकीय विद्यालयों के शिक्षक विशेष सहयोगात्मक भूमिका निभाते देखे गए।

मेले के संबंध में जानकारी से अवगत कराते हुए अधिकारियों द्वारा बताया गया कि

अभिभावकों को उचित दरो एवं प्रतिस्पर्धात्मक रूप से पुस्तक एवं गणवेश के साथ अन्य शैक्षणिक संबंधी उचित दरों पर सरलता व सुगमता से उपलब्ध होस के इसलिए यह पुस्तक मेला आयोजित किया गया है। अतिथियों द्वारा कहा गया कि वास्तव शासन प्रशासन की यह अच्छी पहल है अभिभावकों को कुछ हद तक राहत मिल सकती है।साथ ही असंतुष्टि जाहिर करते हुए बताया गया मेले का आयोजन तात्कालिक रूप में किया गया है। 3 अप्रेल को जिले के आदेश जारी होने के बाद 4 अप्रैल को दुकानदारों को सूचना दी गई दुकानदारों के पास पुस्तक की अनुपलब्धता रही जिसे हम लोगों का अफसोस है। वहीं दूर दराज से आए बच्चों एवं अभिभावकों में पुस्तक एवं गणवेश के अनुपलब्धता पर आक्रोश देखा गया।मेला का निरीक्षण अतिथियों, अधिकारियों, तहसीलदार के साथ शिक्षकों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि एवं नोडल अधिकारी ने स्वयं शैक्षणिक सामग्री क्रय कर कुछ बच्चों को वितरित किए।

दुकानदार,एवं जानकार वरिष्ठ लोगों की माने तो उनका कहना है कि यदि यह पुस्तक मेला 16 जून से 30 जून के अंदर निर्धारित किया जाए ताकि सभी हिन्दी , इंग्लिश मीडियम विद्यालयों एवं रायटरों की पुस्तकें, यूनिफॉर्म, एवं अन्य शैक्षिक सामग्री सहजता और सुगमता से अभिभावक उचित दरों पर प्रति स्पर्धात्मक रूप से क्रय कर सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!