स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 4 अप्रैल को मझौली के बोदारी टोला में।कलेक्टर ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार व आयोजन के निर्देश।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 4 अप्रैल को मझौली के बोदारी टोला में।कलेक्टर ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार व आयोजन के निर्देश।
सीधी/मझौली
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण स्तर तक सुलभ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर कल 4 अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत बोदारीटोला के पंचायत भवन में प्रातः 9 बजे से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
उपसंचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग व प्रभारी सीईओ मझौली धनंजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित विभागों के ग्राम स्तरीय कर्मचारियों एवं पर्यवेक्षक स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जनजातीय विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों के माध्यम से स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर में विशेष रूप से दिव्यांगजनों के स्वास्थ्य परीक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी, साथ ही ग्राम के सभी नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच भी की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।कलेक्टर श्री मिश्रा व्यापक प्रचार-प्रसार व आयोजन के भी निर्देश दिए हैं, ताकि अधिकाधिक ग्रामीणों को शिविर की जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ उठा सकें। इसके लिए ग्राम स्तर पर मुनादी, सूचना प्रसारण, आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लें। यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने और जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया है।