Breaking News in Primes

स्वामी विवेकानंद एकेडमी का जारी हुआ परीक्षा परिणाम, मना प्रवेशोत्सव*

0 25

*स्वामी विवेकानंद एकेडमी का जारी हुआ परीक्षा परिणाम, मना प्रवेशोत्सव*

 

सीधी/मझौली

 

सीधी जिले के मझौली अंचल स्थित स्वामी विवेकानंद एकेडमी छुही (ताला) में 31 मार्च को शिक्षा सत्र 25–26 का परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए 1 अप्रैल को हर्षोउल्लास के साथ प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज विद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन से किया गया तत्पश्चात् विद्यालय में पधारे अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मझौली एडवोकेट प्रवीण तिवारी , पूर्व सरपंच राजेंद्र प्रसाद तिवारी व शिक्षक -शिक्षिकाओ बच्चों को टीका -चन्दन लगा बच्चों के साथ रिबन काटकर विद्यालय में प्रवेश कराया गया, नए प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया ।

इस कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर नेहा गुप्ता एवं प्राचार्य सुरेन्द्र द्विवेदी द्वारा प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के महत्व के बारे में बताया गया। प्रवेशोत्सव (शाला प्रवेशोत्सव) का मुख्य उद्देश्य नए शैक्षणिक सत्र में बच्चों का उत्साहपूर्वक स्वागत करना, शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना और शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाना है। जिसमें समस्त शिक्षकों ने बच्चों को प्रेरणादायक उद्बोधन, खेल गतिविधियां व संगीत के माध्यम से बच्चों के मन में प्रतिदिन विद्यालय आने व शिक्षा की ओर अग्रसर किया । इसके साथ ही सत्र 2025-26 में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। निम्न बच्चों ने कक्षा में उच्चतम अंक से उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किए हैं। जहां

*कक्षा नर्सरी से* श्रेयांश सिंह( 94%), शिवांश गुप्ता ( 93.80%), शिवांशु कोरी (93.40% )

*कक्षा एलकेजी से* विशाल सिंह(95.20%), अर्ची बैस(95 %) , अंकुर गुप्ता (93.80% )

*यूकेजी से* कृतिका गुप्ता(95.60%), अग्नेयादित्य शाह(95.40%), आदर्श कुमार दीवान(95.20%)

*कक्षा-1 से* अक्षित सिंह(93.83%), देवांशी सोनी(92.17%) , सोनाली नापित (91.33%)

*कक्षा -2 से* अनाया प्रजापति(94.33%), देव तिवारी(92.17%) , दीवांशु बैस (91%)

*कक्षा -3 से* ज्योति गुप्ता (91%),नैन्सी तिवारी(90%), भावना बैस (86.60%)

*कक्षा -4 से* भाग्यश्री गुप्ता(92%), दिलीप पांडे(88.67%), पीहू पनिका (87.50%)

*कक्षा – 5 से* माही गुप्ता(89.25%), नव्या बैस(88%) , अंकिता गुप्ता(87.75%) , ओम गुप्ता (87.75%)

*कक्षा -6* से प्रक्रिया तिवारी(92%), राही बैस (89.29%), अभिमन्यु सोनी(88.29%)

*कक्षा – 7* से माही गुप्ता(90.43%), राज गुप्ता(89.86%), सृष्टि बैस (87.14%)

*कक्षा -8 से* स्विंकल विश्वकर्मा(94.83%), अनन्या गुप्ता(92.50%), अनीता साहू(92.50%) , प्रिंस तिवारी(91%) , आव्या तिवारी (91%) सान्या पनिका (91%)

*कक्षा -9 से* आस्था गुप्ता(92.57%), कान्हा मिश्रा(92.41%), निवेदिका सिंह (92%)

*कक्षा 11 में गणित समूह* से अक्षत गुप्ता(77.80%), अभ्युदय सिंह(73.80%), संयुक्त कचेर(73%)

*बायोलॉजी (जीवविज्ञान) समूह से* नैन्सी गुप्ता(90%), तृप्ती गुप्ता (86.80%), मांसी गुप्ता(78.20%)

इन विद्यार्थियों को सम्मानित करने के पश्चात अंत में प्रसाद वितरण व बच्चों को खीर खिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर, प्रिंसिपल, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण सहित अन्य शैक्षिक और गैर शैक्षिक कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!