Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश BJP में संगठन विस्तार: युवा मोर्चा, मीडिया विभाग और प्रवक्ताओं की बड़ी नियुक्तियां

हेमंत खंडेलवाल की सहमति से 8 सह मीडिया प्रभारी, 33 प्रवक्ता और 47 पैनलिस्ट घोषित

0 1

मध्यप्रदेश BJP में संगठन विस्तार: युवा मोर्चा, मीडिया विभाग और प्रवक्ताओं की बड़ी नियुक्तियां

हेमंत खंडेलवाल की सहमति से 8 सह मीडिया प्रभारी, 33 प्रवक्ता और 47 पैनलिस्ट घोषित

 

भोपाल, 2 अप्रैल 2026।मध्यप्रदेश में संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से और पार्टी के मीडिया विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, आईटी, सोशल मीडिया, प्रशिक्षण, नीति एवं शोध, नमो ऐप, फिट इंडिया, लीगल कनेक्ट, जनजातीय संपर्क और युवती नेतृत्व जैसे विभिन्न विभागों में कुल 50 से अधिक पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

वहीं मीडिया विभाग में 8 प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें बृजगोपाल लोया, मिलन भार्गव, आलोक दुबे, राकेश पंड्या और अन्य शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी ने 33 प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची भी जारी की है, जिसमें विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारी दी गई है। उल्लेखनीय नामों में अर्चना चिटनिस, उषा ठाकुर, गौरव पारधी, संदीप जायसवाल और डॉ. योगेश पंडाग्रे शामिल हैं।

मीडिया प्रबंधन को और सशक्त बनाने के लिए 47 प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट और सदस्यों की भी घोषणा की गई है, जो विभिन्न मुद्दों पर पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से रखेंगे।

इन सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस संगठनात्मक विस्तार से जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत होगी और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।

देखिए जारी लिस्ट

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!