आज महाशिवरात्रि पर्व पर प्रथम बार होगी कराओके पर गायक एवं गायिकाओं द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां*
*आज महाशिवरात्रि पर्व पर प्रथम बार होगी कराओके पर गायक एवं गायिकाओं द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां*
*पूज्य सिंधी समाज के सहयोग से होगा फरीयाली प्रसादी का वितरण*
खण्डवा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूज्य सिंधी समाज के सहयोग से आज रविवार को नगर के आम्रकुंज स्थित अतिप्राचीन पवित्र मंदिरों के दर्शनार्थ आने वाले असंख्य श्रद्धालुओं के लिए पूज्य सिंधी समाज की 70 वर्षों से चलीे आ रही परम्परानुसार फरीयाली प्रसादी वितरण के साथ ही प्रथम बार गायक एवं गायिकाओं द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियों के मध्य शिव आराधना होगी। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सिंधी समाज प्रदेश प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामेश्वर आम्रकुंज स्थित महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रामायणकाल से प्रसिद्ध आम्रकुंज स्थित गुप्तेश्वर महादेव मन्दिर के सामने प्रांगण में धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को फरीयाली प्रसादी का वितरण प्रातः काल से देर शाम तक होगा। वही प्रथम बार प्रात: 8 बजे से संध्या 6 बजे तक कराओके पर भजन गायक राजा शर्मा, सुनील सोमानी, गेंदालाल पटेल, पं. गोपाल भारद्वाज, विजया द्विवेदी, नंदिनी शर्मा, नीलम बजाज, गीता आर्य, अर्चना जोशी, विजय द्विवेदी, नंदिनी शर्मा, नीलम बजाज, गीता आर्य, रूपल वंशकार, निर्मल मंगवानी, भावना छाबड़िया, अर्चना जोशी, सीमा जोशी आदि द्वारा भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी। इस अवसर का समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालु भक्तों से पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्षा मेठाराम पिंजानी, डां जीएल हिंदूजा, प्रदीप कोटवानी, दीपक सीतलानी, हरीश आसवानी, शंकर आसवानी, आयोजन समिति के भोलू माखीजा, लक्ष्मण बिनवानी, कमलेश हिरानी, निर्मल मंगवानी, सोनू संतवानी, संतोष खैरवानी, प्रकाश चंचलानी, हरीश लालवानी, लालचंद संतवानी, डॉ. मुरली कोडवानी, नारायणदास चावला, नरेंद्र तनवानी, अनिल सबनानी, अशोक, भरत आर्य, लक्ष्मण बिनवानी, सुनील चंचलानी, कमल नागपाल, आकाश लालवानी, सुशीला कोडवानी, ज्योति मंगवानी, कोमल होतवानी समस्त सिंधी समाज की मातृशक्ति सहित समस्त पूज्य सिंधी समाज व्दारा का लाभ लेने का आह्वान किया गया है।