Breaking News in Primes

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:सीधी के सिहावल CHC में BMO स्वतंत्र पटेल 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

लोकायुक्त संगठन रीवा की टीम ने की छापेमारी, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

0 1

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:सीधी के सिहावल CHC में BMO स्वतंत्र पटेल 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

 

लोकायुक्त संगठन रीवा की टीम ने की छापेमारी, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

 

सीधी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिहावल में पदस्थ ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) स्वतंत्र पटेल को लोकायुक्त संगठन रीवा की टीम ने 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को पूर्व नियोजित योजना के तहत की गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता से किसी शासकीय कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत की सत्यता जांचने के बाद लोकायुक्त रीवा की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने मौके पर ही उसे धर दबोचा।

 

कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त अधिकारियों ने आरोपी के हाथ धुलवाए, जिसमें केमिकल रिएक्शन पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

 

इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त संगठन द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई से सरकारी महकमे में खलबली देखी जा रही है।

 

फिलहाल आरोपी BMO के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

देखिए फोटो

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!