Breaking News in Primes

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिला प्रभारियों की घोषणा की

मध्यप्रदेश के 61 जिलों में संगठनात्मक मजबूती के लिए नई नियुक्तियाँ

0 146

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जिला प्रभारियों की घोषणा की

 

मध्यप्रदेश के 61 जिलों में संगठनात्मक मजबूती के लिए नई नियुक्तियाँ

 

भोपाल।भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के माननीय प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में भाजपा जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह संगठनात्मक नियुक्तियाँ 7 फरवरी 2026 से प्रभावशील मानी जाएंगी।

 

प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन द्वारा जारी आदेश के अनुसार चम्बल, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम्, भोपाल, इंदौर, निमाड़, उज्जैन एवं मंदसौर संभाग के अंतर्गत आने वाले कुल 61 जिलों के लिए जिला प्रभारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इन नियुक्तियों में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ महिला पदाधिकारियों को भी महत्वपूर्ण दायित्व दिए गए हैं, जिससे संगठन में संतुलन और सक्रियता को बढ़ावा मिलेगा। प्रदेश नेतृत्व का मानना है कि नई जिम्मेदारियों के साथ जिला स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को मजबूती मिलेगी।

 

प्रदेश कार्यालय द्वारा यह जानकारी भी दी गई है कि सभी नवनियुक्त जिला प्रभारी शीघ्र ही अपने-अपने जिलों में संगठनात्मक समीक्षा कर कार्य प्रारंभ करेंगे।

 

देखिए लिस्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!