Breaking News in Primes

विकास कार्यों में गति और गुणवत्ता को लेकर विशेष चर्चा

0 0

विकास कार्यों में गति और गुणवत्ता को लेकर विशेष चर्चा

विवेकानन्द बैरागी

बैतूल / चोपना । घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के चोपना अंचल की समस्याओं को लेकर विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके से मंडल उपाध्यक्ष सुरेश सेन और पत्रकार विवेकानंद बैरागी ने आत्मीय भेंट की। इस दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा हुई।

भेंट के दौरान निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। साथ ही चोपना अस्पताल से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान पर भी बात हुई। विधायक ने इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा की और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

चर्चा में क्षेत्र के पुराने और ज्वलंत मुद्दों को भी प्रमुखता से रखा गया। इनमें पट्टा, मातृभाषा और जाति से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से इन विषयों को विधानसभा में उठाने का आग्रह किया। इस पर विधायक श्रीमती उइके ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह जनता के लिए समर्पित हैं और किसी भी ऐसे कार्य का समर्थन नहीं करेंगी जिससे जनता को परेशानी हो। उन्होंने जनता के हितों के प्रति संवेदनशील रहने और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

बैठक के दौरान यह भी कहा गया कि केवल नेताओं को दोष देना ही समाधान नहीं है, बल्कि सहयोग के साथ अपनी मांगों को मजबूती से उठाना भी जरूरी है। पिछले एक दशक से चोपना क्षेत्र के लोगों के अलग-अलग गुटों में बंटे रहने के कारण कई कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं। अब देखना यह होगा कि इस नई पहल और संवाद के बाद क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की दिशा में कितना ठोस बदलाव आता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!