Breaking News in Primes

अनुभूति कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने किया टाइगर रिजर्व क्षेत्र का भ्रमण।

पेड़ पौधे,वन प्राणी,एव जैव विविधता के महत्व उपयोगिता की प्राप्त की जानकारी। 

0 100

अनुभूति कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने किया टाइगर रिजर्व क्षेत्र का भ्रमण।

 

पेड़ पौधे,वन प्राणी,एव जैव विविधता के महत्व उपयोगिता की प्राप्त की जानकारी।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

मध्य प्रदेश एक पर्यटन विकास बोर्ड के तत्वाधान मे संचालित हो रहे अनुभूति कार्यक्रम में जिसका उद्देश्य बच्चों को वन,वन प्राणी

वन संपदा तथा जैव विविधता के उपयोगिता व महत्व से अवगत कराते हुए वन, वन प्राणी तथा वन संपदा के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम प्रदेश भर में प्रत्येक वन परिक्षेत्र में दो-दो कार्यक्रम आयोजित कराया जा रहा है। इसी क्रम में सामान्य वन परिक्षेत्र मझौली, एवं वन परिक्षेत्र संजय टाइगर रिजर्व (वस्तुआ) सीधी दुबरी में द्वारा 2–2 कार्यक्रम संपन्न कराया जाकर बच्चों को वर्ण तथा वन प्राणियों के उपयोगिता एवं महत्व से अवगत कराते हुए वन ,वन प्राणी तथा वन संपदा के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

 

*यहां संपन्न हुआ समान वन परिक्षेत्र मझौली का कार्यक्रम*

 

वन परिक्षेत्र सामान्य मझौली द्वारा प्रथम दिवस का कार्यक्रम 9 जनवरी 2026 को सोन घड़ियाल क्षेत्र अंतर्गत कठबंगला घाट नौढिया तथा दूसरा कार्यक्रम 11जनवरी 2026 को संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र ब्यौहारी बफर के पगोड़ा धाम के रेस्ट हाउस में संपन्न कराया गया जहां बच्चों को वन क्षेत्र का भ्रमण करा पेड़ पौधे , वन,वन प्राणियों, वन संपदा, एवं जैव विविधता, के उपयोगिता व महत्व से अवगत कराते हुए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता चित्रकला, वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी, इत्यादि आयोजित किया जाकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। तथा प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण व उपयोग किए जाने वाले सिंगल प्लास्टिक के दुष्परिणामों को दृष्टिगत रखते हुए पत्तल की पतली में परोस कर सुरुचिकर भोजन कराया गया।इस दौरान स्कूलों के सैकड़ो छात्र छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं ,वन विभाग के अधिकारी -कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जन शामिल रहे। जिन लोगों को भी गिफ्ट व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

*कंचनपुर कैंप में वस्तुआ रेंज का आयोजित हुआ कार्यक्रम*

 

संजय टाइगर रिजर्व सीधी के वन परिक्षेत्र वस्तुआ द्वारा 12 एवं 13 जनवरी को वन परिक्षेत्र के कंचनपुर पेट्रोलियम कैंप में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां संजय टाइगर रिजर्व वन पर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बच्चों को जैव विविधता के उपयोगिता व महत्व की जानकारी देते हुए प्रतियोगिताएं चित्रकला, वाद- विवाद, लिखित एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी कराया जाकर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, वही कार्यक्रम में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं पत्रकारों को भी प्रतियोगिता किट व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वनस्पति शास्त्र के वैज्ञानिक तथा प्रशिक्षक के द्वारा बच्चों को समुचित जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में शामिल विद्यालय के बच्चों , शिक्षक शिक्षिकाओं एवं कार्यक्रम में शामिल लोगों को पत्तल के पतली में सुरुचि भोज्य कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!