Breaking News in Primes

बंजारा युवा संघ जिला खंडवा ब्लॉक किल्लौद द्वारा अन्य प्रांत के समान रिजर्वेशन सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन*

0 14

*बंजारा युवा संघ जिला खंडवा ब्लॉक किल्लौद द्वारा अन्य प्रांत के समान रिजर्वेशन सहित 5 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन*

 

खंडवा – किल्लौद आज किल्लौद ब्लॉक में बंजारा समाज के वरिष्ठजनों,सामाजिक कार्यकर्ता,एवं बंजारा युवा संघ के पदाधिकारी एवं युवाओं के द्वारा तहसीलदार किल्लौद को बंजारा समाज की लंबित मांगों को पूर्ण करने हेतु मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सोपा गया, जो निम्न मांगे है :-

*1* .बंजारा समाज पूरे भारत वर्ष के प्रत्येक राज्य में निवास करता है,जिसकी बोली भाषा,रहन सहन,खान पान,सभी समान है,जैसे तेलंगाना,आंध्र प्रदेश,महाराष्ट्र,तमिलनाडु इन सभी राज्यों के समान मध्यप्रदेश में भी बंजारा समाज को इनके समान रिजर्वेशन दिया जाए,

*2* .मध्यप्रदेश में विमुक्त घुमक्कड़ अर्द्ध घुमक्कड़ अभिकरण का आयोग गठन कर, स्वतंत्र प्रभार का कैबिनेट मंत्री बनाया जाए,

*3* .मध्यप्रदेश में अन्य सभी जाति, धर्म के महा पुरुष,संतो की जयंती शासन स्तर से मनाई जाती है, इसलिए 15 फ़रवरी को संत श्री सेवालाल महाराज जी की भी जयंती शासन स्तर से मनाई जावे, तथा शासकीय अवकाश घोषित किया जाए,

*4* . मध्य प्रदेश के सभी बंजारा समाज के मंजरे,टोले, टांडो, को राजस्व, गांव घोषित किया जाए,

*5*. बंजारा समाज को आवंटित विमुक्त जाति प्रमाण पत्र को पूर्ण अधिकार दिया जाए, एवं शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिया जाए,

ज्ञापन देने हेतु किल्लौद ब्लॉक के बंजारा समाज के सभी गांव के वरिष्ठजन एवं युवा कार्यकर्ताओं ने मिलकर ज्ञापन दिया, जिसमें मोहनसिंह नायक जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि किल्लौद, काशीराम चौहान, बिदूर राठौड़ ब्लॉक अध्यक्ष,गबरू राठौड़, शैतान पवार,आत्माराम पवार जिला मंत्री, भीकाजी पवार ब्लॉक प्रभारी, एडवोकेट लोकेश राठौड़, बंटी पटेल सरपंच,प्रदीप राठौड़, कांता राठौड़ सरपंच प्रतिनिधि, सेवकराम पटेल जनपद सदस्य प्रतिनिधि,लक्ष्मीनारायण राठौड़,राजा राठौड़, तापीराम राठौड़, दादूराम चौहान,हेमंत राठौड़ ब्लॉक अध्यक्ष युथ कांग्रेस, नेकसिंह राठौड़,प्रमोद राठौड़, जीतू चौहान, विनोद जाधव, सुनिल राठौड़ (एडवोकेट), कन्हैया राठौड़, गोलू पवार,सुरेश चौहान, रोहित राठौड़, भागचंद राठौड़, तोताराम राठौड़, बबलू जाधव अन्य समाज के कई पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!