Breaking News in Primes

महेंद्र द्विवेदी को सेवा निवृत्त होने पर नमआंखों से दी गई विदाई।

0 117

महेंद्र द्विवेदी को सेवा निवृत्त होने पर नमआंखों से दी गई विदाई।

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

तहसीलदार कार्यालय मझौली में पदस्थ महेंद्र कुमार द्विवेदी सहायक ग्रेड 2 आज 31 दिसंबर 2025 को 37 वर्ष की प्रशासनिक सेवा प्रदान कर सेवा निवृत्त हुए। जिन्हें तहसील कार्यालय प्रांगण में तहसीलदार मझौली दिलीप सिंह व नायब तहसीलदार मझौली वेदवती सिंह के विशेष उपस्थिति में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाकर नम आंखों से विदा किया गया।
बताते चले की श्री द्विवेदी 1989 में देवसर तहसील से अपनी सेवा प्रारंभ किए थे जो 2001 तक देवसर तहसील में, 2002 से 2015 तक चुरहट तहसील में सेवा प्रदान कर 2016 में मझौली पदस्य किए गए थे । यहां इनका कार्यकाल सराहनी माना जा रहा है। प्रशासनिक दायित्व के साथ ये सामाजिक क्षेत्र में भी 10 वर्ष के कार्य अवधि के दौरान अलग पहचान बनाए हुए थे शायद यही कारण था कि उनके विदाई समारोह के समय अधिकारियों कर्मचारियों के साथ उपस्थित अधिवक्ताओं एवं लोगों की आंखें नम देखी गई। तहसीलदार दिलीप सिंह द्वारा कहां गया कि द्विवेदी जी हमारे कार्यकाल में अल्प समय सेवा प्रदान किया लेकिन इस दौरान देखा गया कि ये अपने कार्य दायित्व के साथ सामाजिकता एवं दया भावना को भी बरकरार रख लोगों से बड़े प्रेम भाव से बातें करते थे। लोग बिना डर भय के आकर अपनी समस्या सुनते थे तथा जानकारी प्राप्त करते थे, लोगों से मिलकर उनको संतुष्ट कर देते थे निश्चय ही ऐसे कर्मचारी के चले जाने से दुख तो होता ही है। पर जो विधि विधान है उसे तो पूर्ण ही किया जाएगा।हम सभी लोगों के तरफ से ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शुभकामनाएं देता हूं बाकी का सुख में जीवन अपने परिवार जनों के साथ व्यतीत करें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!