Breaking News in Primes

“पूर्व नपा अध्यक्ष मृणाल राय के नेतृत्व में मकानगिरी पीवी-26 के बेघर परिवारों के लिए राहत दल रवाना”

0 173

किरंदुल (प्राईम संदेश):

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय के नेतृत्व में आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को एक सामाज सेवी दल राहत सामग्री वाहन के साथ, उड़ीसा प्रांत के ग्राम मकानगिरी (पीवी-26) , जहाँ हालिया आपदा के कारण बेघर हुए परिवारों को राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने हुई रवाना। इस पहल का उद्देश्य आपदा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुँचाकर उनकी बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करना है। राहत अभियान के तहत पीड़ित परिवारों को कंबल, बच्चों के परिधान, आवश्यक खाद्य सामग्री के साथ-साथ नकद सहायता वितरित की जाएगी। वितरण से पहले यह सुनिश्चित किया गया कि महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता मिले, ताकि सर्दी के मौसम में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस मानवीय प्रयास में कई समाजसेवियों एवं संगठनों का सक्रिय सहयोग रहा। विपुल राय, बप्पी मजुमदार, अशोक सिंह सेंगर (बचेली), विमल सरकार, सुरेंद्र नायर, आर.सी. नाहक, शैलेंद्र सिंह (पूर्व पालिका अध्यक्ष), पंकज बनिक (बचेली), आशीष सिन्हा, गोपाल मंडल, मुकेश साहा, अशोक हालदार, अमित राय, राजू हालदार, अनिमेष दत्ता, संदीप जायसवाल, स्वरूप गोस्वामी सहित राजू हालदार एवं आनंद सिंह युवा ग्रुप ने सामग्री एकत्र करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा सत्संग मंदिर, किरंदुल की ओर से भी राहत राशि प्रदान कर अभियान को मजबूती दी गई। इस दौरान महिला विंग की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। इस अवसर पर राजेंद्र मृणाल राय, तुलसी राय एवं रिंकू राजवंशी उपस्थित रही। इस मौके पर मृणाल राय ने कहा कि “आपदा की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। आगे भी आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!