Breaking News in Primes

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं का किया निस्तारण

0 9

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में आम जनमानस की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया गया।जनसुनवाई के दौरान उपस्थित फरियादियों द्वारा प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना-पत्रों को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों/प्रभारियों को त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एक महिला फरियादी अपने छोटे बच्चों के साथ उपस्थित हुई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बच्चों को चॉकलेट प्रदान कर मानवीय संवेदनशीलता एवं सहृदयता का परिचय दिया। इस सकारात्मक पहल से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ।पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिले और पुलिस-जन विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!