Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने आमजन के सुगमतापूर्वक आवागमन के दृष्टिगत वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

0 21

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज नगर पंचायत सिराथू के वार्ड नं0-4 हौलीपर, विद्यालय मार्ग में जल-जमाव की समस्या के समाधान के दृष्टिगत मौके का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि मार्ग को ऊॅचा करने के लिए नगर पंचायत द्वारा प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया गया है।
जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मार्ग के पास ही अस्थायी तौर पर वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को आवागमन के लिए परेशानी का सामना न करना पड़ें। इसके साथ ही उन्होंने जल-जमाव की निकासी के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार अनन्त अग्रवाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!