Breaking News in Primes

स्वतंत्र पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती जनहित और नैतिक जिम्मेदारी सभी पत्रकारों का दायित्व है

0 22

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

भारतीय पत्रकार संघ के बैनर तले जनपद मुख्यालय में एकत्रित पत्रकारों ने व्यक्त किया विचार

कौशाम्बी: भारतीय पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध केशरवानी की अध्यक्षता में बुधवार को जनपद मुख्यालय मंझनपुर में पत्रकारों की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें तमाम पत्रकार शामिल हुए और अपने-अपने विचार व्यक्त किया इस बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि इस बार भारतीय पत्रकार संघ प्रत्येक तहसील से पाँच पत्रकारों को सम्मानित करेगा, ताकि समाज में अच्छा कार्य करने वाले पत्रकारों को प्रोत्साहन मिल सके बैठक में रणनीति तय हुई है कि बड़े स्तर का पत्रकार सम्मेलन आगामी जनवरी महीने में भारतीय पत्रकार संघ द्वारा आयोजित किया जाएगा इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश द्विवेदी के मार्गदर्शन और जिलाध्यक्ष सुबोध केसरवानी के सहयोग में निष्पक्षता, स्वतंत्रता और निडरता से पत्रकारिता करने पर जोर दिया गया. इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है और कठिन परिस्थितियों में भी सत्य को सामने लाना ही सच्चे लोकतंत्र का प्रहरी होता है.पत्रकारों ने लोकतंत्र के चार स्तंभ के रूप में एक स्तम्भ के रूप में अपनी भूमिका पर जोर दिया और सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता और निडरता से काम करने का पत्रकारों ने संकल्प लिया बैठक में पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास पर चर्चा हुई और डिजिटल युग की चुनौतियों व नैतिक जिम्मेदारियों पर बात की गई।

बैठक के दौरान पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता समाचार और सूचना एकत्र करने, उनका मूल्यांकन करने, सृजन करने और उन्हें प्रस्तुत करने की क्रिया है स्वतंत्र पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती जनहित और नैतिक जिम्मेदारी सभी पत्रकारों का दायित्व है वह नैतिक जिम्मेदारी के साथ निष्पक्ष तरीके से खबर का प्रकाशन करें दबावों के बावजूद सत्य और निष्पक्षता से पत्रकारिता जारी रखने का बैठक के दौरान सभी पत्रकारों ने एक सुर से संकल्प लिया बैठक में सुशील केसरवानी सुबोध केसरवानी राजू सक्सेना मदन केसरवानी गणेश साहू पुष्पेंद्र तिवारी उर्फ नेता भाई रामबाबू केसरवानी अजीत कुशवाहा धर्मेंद्र सोनकर विष्णु सोनी अनिल कुमार बृजेंद्र केसरवानी राजकुमार शैलेंद्र मौर्य लवलेश कुमार समसुल हसन मोहम्मद फैज अहमद मुन्ना यादव रजनीश तिवारी सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!