Breaking News in Primes

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा सुरक्षा समिति और जिला पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न

0 9

News By- नितिन केसरवानी

गंगा की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए, किसी भी हाल में अनुपचारित सीवेज का प्रदूषित पानी गंगा नदी में न छोड़ा जाये-जिलाधिकारी

प्रयागराज: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा सुरक्षा समिति और जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने वर्ष 2025 में कराए गए वृक्षारोपण का समस्त विभागों द्वारा पौधे की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखे जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों को आगामी वृक्षारोपण 2026 के दृष्टिगत अपने लक्ष्य के अनुसार पहले से ही स्थल का चयन कर विभागी कार्य योजना तथा सूक्ष्म योजना तैयार कर वन विभाग को देने का निर्देश दिया। उन्होंने ससमय अग्रिम मृदा कार्य सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

उन्होंने गंगा सुरक्षा समिति की समीक्षा में स्पष्ट दिशा निर्देश दिए की गंगा को साफ सुथरा रखने हेतु गंगा की साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने गंगा नदी की साफ-सफाई, नालों की टैपिंग, पर्यावरण प्लान को अपग्रेड किये जाने से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा किसी भी हाल में अनुपचारित सीवेज और प्रदूषित पानी गंगा नदी में न छोड़ा जाये और समस्त नालों की साफ सफाई कराई जाए। उन्होंने नदियों का पुनरूद्धार करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है।

जिलाधिकारी ने जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा में सभी सम्बंधित अधिकारियों को एनजीटी को प्रेषित की जाने वाली सूचनाएं ससमय उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए है। पर्यावरण के दृष्टिगत सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर नियंत्रण सम्बंधी आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविंद यादव, जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री संतोष कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!