News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिराथू का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डॉ. अरूण तिवारी से प्रतिदिन ओ.पी.डी. की संख्या, दवाओं की उपलब्धता, एम.एम.आर., एच.आर.पी., नियमित टीकाकरण, वी.एच.एस.एन.डी.सेशन व चिकित्सकों की उपलब्धता आदि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने मरीजों से वार्ता कर उपलब्ध हो रहीं स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की, जिस पर बताया गया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मिल रहीं हैं। उन्होंनें पैथोलॉजी कक्ष के निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन से उपलब्ध जॉच की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कोल्ड चेन कक्ष, पी.एन.सी. वार्ड, एनिमिया वार्ड व इमर्जेन्सी वार्ड आदि का निरीक्षण कर अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए।