News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने राजकीय पशु चिकित्सालय, सिराथू का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पशुधन प्रसार अधिकारी से दवाओं की उपलब्धता आदि जानकारी प्राप्त की, जिस पर बताया गया कि दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।