Breaking News in Primes

भ्रस्टाचारियो के खिलाफ और किसानों के हक के लिए होगा आंदोलन- राष्ट्रीय महासचिव

0 12

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान पंचायत, उपजिलाधिकारी चायल अरुण कुमार यादव को सौंपा ज्ञापन

कौशाम्बी: भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन द्वारा ग्राम किसुनपुर अम्बारी स्थित मसूरिया माता के मेला ग्राउंड में किसान पंचायत का आयोजन किया गया।पंचायत में दूर दूर से किसान माताए एवम बहने भी भारी संख्या में शामिल हुए।पंचायत का संचालन जिला संगठन मंत्री अयोध्या प्रसाद यादव ने किया।पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव डा0 बी के सिंह शामिल हुए।प्रदेश संगठन मंत्री राकेश सिंह,और मंडल महासचिव नागेंद्र सिंह ने भी पंचायत में भाग लिया।
राष्ट्रीय महासचिव ने किसानों को सरकार द्वारा दिये गए सुविधाओ के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।डा0 बी के सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि भानु संगठन हमेसा किसानों की हक के लिये लड़ाई लड़ता रहा है।उन्होंने अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग संगठन से जुड़े और संगठन को मजबूत बनाने का काम करे।किसानों को खाद की कमी के शिकायत पर राष्ट्रीय महासचिव ने कौशाम्बी के जिम्मेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को उनका हक मिलना चाहिए नही तो किसान अपना हक लेना जानता है।बारी बारी से सभी किसान नेताओ ने अपनी बातों को किसानों के समक्ष रखा।
जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने भी जिले के भ्रस्ट अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिले के सभी विभागों में बैठे भ्रस्टाचारी अपनी आदतों में सुधार लाए और किसानों को अनावश्यक परेशान करना बंद करदे इसी में उनकी भलाई है।राजस्व विभाग को आड़े हाथों लेते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के समस्या को विभाग तत्काल मौके पर निस्तारण करने का प्रयास करे और फालतू मुकदमे में फसाने का प्रयास न करे।जिलाध्यक्ष ने जिले में हो रहे भ्रस्टाचार के खिलाफ जमकर बोला और चेतावनी देते हुए कहा कि किसान कमजोर नही है यह सरकार बनाने और बिगाड़ने की ताकत रखता है।हमे छेड़ा न जाय हम वह मधुमक्खी के छाता के तरह है कि प्रेम से रखोगे तो सहद देंगे और छेड़ दोगे तो जहर देंगे।


पंचायत के अंत मे उपजिलाधिकारी चायल अरुण कुमार यादव को किसानों के समस्याओ का ज्ञापन सौंपा गया।पंचायत में जिला उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष युवा मो0 पवन गुप्ता,तहसील उपाध्यक्ष बलराम यादव,तहसील अध्यक्ष शारदा प्रसाद,तहसील अध्यक्ष म0 मो0 सुनीता देवी,ब्लाक अध्यक्ष तीरथ सिंह,ग्राम अध्यक्ष शशि कला,सुशीला देवी आदि सैकड़ो किसान शामिल हुए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!