Breaking News in Primes

त्याग और बलिदान की मूर्ति है सोनिया गांधी -गौरव पाण्डेय

0 11

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: मंझनपुर स्थित वृद्धाश्रम में सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर बुजुर्गों को फल एवं मिठाई वितरित कर उनका जन्मदिन मनाया गया एवं उनके मंगलमय जीवन की कामना की गई ! इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि त्याग और बलिदान की मूर्ति सोनिया गांधी है सोनिया 2004 में प्रधानमंत्री पद की दावेदार थी लेकिन उन्होंने इस पद को ठुकराया व देशहित में उन्होंने एक महान अर्थशास्त्री एवं पूर्व वित्तमंत्री मनमोहन सिंह जैसे व्यक्ति को भारत देश का प्रधानमंत्री बनाया यह एक बड़ी पहल थी..पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा कि 2007 में, सोनिया गांधी को फोर्ब्स पत्रिका द्वारा दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में नामित किया गया था और पत्रिका की विशेष सूची में उन्हें 6 ठा स्थान दिया गया था। इसके बाद मनोज सिंह पटेल ने कहा कि सोनिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप मे कांग्रेस पार्टी को शिखर तक पहुंचाया उन्होंने अपने नेतृत्व काल में मनरेगा जैसे खाद्य सुरक्षा बिल जैसे महत्वपूर्ण चीजों में अपनी भूमिका निभाई! तत्पश्चात रामसूरत रैदास ने बताया कि इस देश में सोनिया गांधी जैसी महिला होना अपने आप में सम्मान की बात है उन्होंने अपनी सास पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पति पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की शहादत को देखा है।
सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ,जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह पटेल उदय यादव नैय्यर रिजवी,कौशलेश द्विवेदी रामसूरत रैदास,जिला महासचिव शशि त्रिपाठी,श्याम सिंह भदौरिया,सेवादल के अध्यक्ष जमशेद अहमद कार्यालय प्रभारी हेमन्त रावत,शशि मिश्रा,नगर अध्यक्ष शकील अब्बास,ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप पटेल,रावेंद्र यादव,रामप्रकाश पंडा,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर महासचिव नौशे आलम,व्यापार मंडल के अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,नोखे लाल, मीजान अहमद, छोटे लाल,बिफाई लाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!