Breaking News in Primes

नागरिक सुरक्षा विभाग के 63 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा द्वारा ध्वजोतोलन किया गया

0 8

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज:  नागरिक सुरक्षा विभाग के 63 वे स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ नागरिक सुरक्षा कार्यालय, कटरा रोड पर आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मनीष कुमार वर्मा द्वारा ध्वजोतोलन किया गया एवं राष्ट्रगान के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा बचाव उपकरणों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तत्पश्चात उपस्थित समस्त सदस्य एवं स्वयंसेवकों को नागरिक सुरक्षा अधिनियम 1968 एवं निर्गत नियम एवं शासनादेश का अनुपालन हेतु मुख्य अतिथि द्वारा शपथ दिलायी गयी, इसके पश्चात महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा प्राप्त संदेश का वाचन जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मनीष कुमार वर्मा द्वारा किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) पंकज पांडेय द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रेषित संदेश का वाचन किया गया विभाग की स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ,केंद्रीय गृह सचिव , पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा, होमगार्डस, अग्निशमन सेवा नई दिल्ली द्वारा तथा निदेशक, नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रेषित संदेशों को भी अतिथियों द्वारा पढ़कर सभी को सुनाया गया, नागरिक सुरक्षा के 250 स्वयंसेवकों द्वारा जन जागरूकता रूट मार्च को मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया जो कि कचहरी चौराहे से प्रारंभ होकर लक्ष्मी टॉकीज चौराहा से कटरा रोड नेतराम चौराहे होते हुए पुनः नागरिक सुरक्षा कार्यालय में आकर समाप्त हुई|

उक्त रूट मार्च द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान हेतु नागरिकों को सजग किया गया ,पुलिस घुड़सवार तथा पीएसी एवं पुलिस बैंड ,एंबुलेंस एवं अग्निशमन विभाग का मोटरसाइकिल दस्ता रूट मार्च में सम्मिलित रहा, अतिथियों का स्वागत उप नियंत्रक नीरज मिश्रा द्वारा किया गया कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश चीफ वार्डन अनिल कुमार द्वारा किया गया संचालन रौनक गुप्ता डिवीजनल वार्डन (नगर) ने किया तथा अपने उद्बोधन में , पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा ,नई दिल्ली द्वारा जनपद प्रयागराज में उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा को प्रशस्ति पत्र एवं ब्रांच मेडल प्रदान किए जाने की घोषणा की गई ,धन्यवाद ज्ञापन डिप्टी चीफ वार्डन संजीव कुमार बाजपेई ने किया ,कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मनीष कुमार वर्मा ,पुलिस उपायुक्त मुख्यालय पंकज पांडेय, चीफ वार्डन अनिल कुमार ,उप नियंत्रक नीरज मिश्रा डिप्टी चीफ वार्डन संजीव कुमार बाजपेई ,वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी, सहायक उप नियंत्रक राहिला एजाज, डिवीजनल वार्डन महेंद्र सक्सेना ,श्री कृष्ण तिवारी, एल के अहिरवार, मनी मेहरा ,राजीव कुमार भनोट तथा कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी गण एवं बड़ी संख्या में सदस्य एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!