Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने राम वनगमन मार्ग एवं प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

0 11

हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज कार्यालय कक्ष में राम वनगमन मार्ग, प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग, एन.एच.ए.आई. एवं पीएमजीएसवाई के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने राम वनगमन मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता से कहा कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से समन्वय कर आ रही समस्याओं का निस्तारण कराते हुए गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराया जाय। उन्हांने प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. निर्माण खण्ड से कहा कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से समन्वय कर आ रही समस्याओं का निस्तारण कराते हुए निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तेजी से पूर्ण कराया जाय। उन्हांने पी.एम.जी.एस.वाई. के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!