Breaking News in Primes

बीजापुर मुठभेड़ में बड़ी सफलता 12 माओवादी ढेर, DRG के 3 जवान शहीद, भारी मात्रा में हथियार बरामद”

0 93

“बीजापुर मुठभेड़ में बड़ी सफलता 12 माओवादी ढेर, DRG के 3 जवान शहीद, भारी मात्रा में हथियार बरामद”

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अब तक 12 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि मौके से SLR, INSAS और 303 राइफलें समेत भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए हैं। मुठभेड़ सुबह से जारी, जंगल में भारी मूवमेंट की सूचना के बाद ऑपरेशन तेज । सूत्रों के अनुसार, बीजापुर DRG और सुरक्षा बलों को जंगल क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी आधार पर संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जंगल में घेराबंदी के दौरान माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से जोरदार जवाबी कार्रवाई की गई। इस मुठभेड़ में बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन बहादुर जवान शहीद हो गए। इनमें मोनू वडाड़ी (बीजापुर), दुकारू गोंडे (बीजापुर), रमेश सोड़ी (बीजापुर) इसके अलावा DRG के दो अन्य जवान घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार दोनों की स्थिति अब खतरे से बाहर है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान, कई टॉप कैडरों के मारे जाने की आशंका है। बरामद हथियारों और यूनिफॉर्म के आधार पर अनुमान है कि मुठभेड़ में कई वरिष्ठ और प्रशिक्षित माओवादी कैडर मारे गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां उनकी पहचान की प्रक्रिया में जुटी हुई हैं।

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया कार्रवाई या बचकर निकलने की कोशिशों को रोकने के लिए अतिरिक्त रीइन्फोर्समेंट टीमें भेजी गई हैं। सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन अभी जारी है और जंगल के कई हिस्सों में माओवादी गतिविधियों की तलाश की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!