Breaking News in Primes

कौशाम्बी कचहरी में अधिवक्ता सुरक्षा कानून के समर्थन में नारेबाजी करते भारी तादात मे जुटे वकील

0 26

News By- हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: संसद के शुरू हुए शीतकालीन सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक को पारित कराए जाने की मुहिम को लेकर मंगलवार को कौशाम्बी में वकीलों ने जमकर गर्जना की। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की संयुक्त अगुवाई में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा को लेकर वकीलों को काफी जोश में देखा गया। प्रदेशव्यापी अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा लखनऊ से उन्नाव, कानपुर होते हुए दोपहर बाद यहां कौशाम्बी पहुंची। यहां मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएसन के लाइब्रेरी हॉल में वकीलों ने विधेयक के समर्थन में आमसभा किया। वहीं लाइब्रेरी हॉल के बाहर सैकडो वकीलों ने अधिनियम को लागू किये जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की।

लाइब्रेरी हाल में हुई आमसभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं के बीच जागरूकता अभियान को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि संसद का सत्र शुरू हो गया है। केन्द्र सरकार को इसी सत्र में अन्य विधेयको के साथ अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक भी पेश करना चाहिए। उन्होने कहा कि शीतकालीन सत्र में सरकार यदि विधेयक नही ले आयी तो अधिवक्ता इस मुददे को लेकर आंदोलन को तेज करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर सरकार व प्रशासन का उदासीन रवैया बर्दास्त नही किया जाएगा। उन्होने कहा कि सुरक्षा विधेयक में एसोसिएसन के द्वारा निर्धारित मसौदे में युवा अधिवक्ताओ के लिए कल्याणकारी कई कदमों तथा बुजुर्ग अधिवक्ताओं की पेंशन का भी मसौदा शामिल किया गया है। आमसभा की अध्यक्षता बार एसोसिएसन के अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र नाथ मिश्र ने किया।

आमसभा में एसोसिएसन द्वारा अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा में योगदान के लिए पूर्व अध्यक्ष नर नारायण मिश्र, अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, राकेश कुमार जायसवाल आदि को संघर्ष मान पत्र के जरिए सम्मानित भी किया गया। आमसभा का संयोजन पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल व पूर्व महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता गोपालजी शुक्ल, पप्पू मिश्र, रोशन अग्रहरि, नितीश त्रिपाठी, अमित सिंह, राहुल कुमार साहू, रूद्र विश्वकर्मा, स्नेह दत्त मौर्य, भूपेश शर्मा, निरंजन सिंह, हरिशंकर पाण्डेय, अक्षय विश्वकर्मा, रविदेव पाण्डेय, आशीष आदि अधिवक्ता रहे। आभार प्रदर्शन महामंत्री तुषार तिवारी ने किया।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!