News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी/ टेढ़ीमोड़ : समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बुधवार को कड़ा के उच्च प्राथमिक विद्यालय थुलगुला में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा के निर्देशन मे खंड शिक्षा अधिकारी कड़ा नीरज कुमार उमराव व खण्ड शिक्षा अधिकारी सिराथू डा. प्रज्ञा सिंह का जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अवधेश कुमार पांडे के मार्गदर्शन में दिव्यांग बच्चों की तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी कड़ा ने किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने सरस्वती वंदना व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद के महत्व को बताते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में दृष्टिहीन दिव्यांग बच्चों ने छूकर पहचानो,धागा मोती, दौड़ प्रतियोगिता व शारीरिक दिव्यांग बच्चों की ट्राई साइकिल रेस, रंगोली व मूकबधिर बच्चों की चित्रकला, चम्मच गोली रेस और मानसिक दिव्यांग बच्चों ने जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिता में भाग किया।
कार्यक्रम में कड़ा व सिराथू विकासखण्ड से कुल 55 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया गया जिसमे दृष्टि दिव्यांग बच्चों में धागा मोती प्रतियोगिता में मीता प्रथम, आराध्या द्वितीय व अनुराग को तृतीय स्थान मिला ,छूकर पहचानो में प्रथम स्थान रवि को मिला, कुर्सी दौड़ में गौरव प्रथम, विकास द्वितीय व शुभम को तृतीय स्थान मिला, बालिका दौड़ प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम दीपाली अर्चना द्वितीय व सपना को तृतीय स्थान मिला, कुर्सी दौड़ में अरुण प्रथम स्थान प्राप्त किया। जलेबी दौड़ में रितिक प्रथम, गौरव द्वितीय व राज तृतीय स्थान प्राप्त किया।खण्ड शिक्षा अधिकारीयों और जिला समन्वयक समेकित शिक्षा ने खेलकूद में प्रतिभाग करने वाले दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विकास खण्ड कड़ा व सिराथू के समस्त स्पेशल एजुकेटर्स व उच्च प्राथमिक विद्यालय थूलगुला के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।