News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
दुर्घटना के बाद मौके पर लगी सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ मौके पर मचा कोहराम
कौशाम्बी: करारी थाना क्षेत्र के पवारा गांव के सरकारी समरसेबल के पास नहर की पुलिया से मंगलवार की सुबह बाइक सवार दो मजदूर टकरा गए हैं दुर्घटना इतनी तेज थी कि बाइक सवार एक मजदूर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल है दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पहुंचे मामले की सूचना पुलिस एंबुलेंस और परिवार वाले लोगों को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं मौके पर कोहराम मचा हुआ है|

जानकारी के मुताबिक करारी थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी रामलाल उम्र 45 वर्ष पुत्र करन यादव अपने साथी विजय लोधी उम्र 22 वर्ष निवासी लहना थाना करारी के साथ मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे बाइक से जा रहे थे दोनों मजदूर मिक्सर मशीन में काम करते हैं जैसे ही दोनों लोग पवारा गांव के सरकारी समरसेबल की नहर पुलिया के पास पहुंचे बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार नहर की पुलिया से टकरा कर नहर में गिर गए दुर्घटना से रामलाल की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई है और इस दुर्घटना में विजय लोधी गंभीर रूप से घायल है दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के सैकड़ो लोग घटनास्थल पर पहुंचे मामले की सूचना पुलिस एंबुलेंस और हादसे के शिकार लोगों के परिवार के लोगों को दी गई जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंचे गए सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस और चौकी पुलिस पहुंची और घायल को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जाता है कि शराब के नशे के चलते दुर्घटना के शिकार बाइक सवार हुए हैं|