Breaking News in Primes

बंगो लोक भारती कार्यकर्ता सम्मेलन एवं वन-भोजन कार्यक्रम सम्पन्न

0 47

बंगो लोक भारती कार्यकर्ता सम्मेलन एवं वन-भोजन कार्यक्रम सम्पन्न

 

आमडोह-बटकी डोह जोड़ स्थित समीर मत्स्य पालन केंद्र में बंगो लोक भारती का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं वन-भोजन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन और सामूहिक वंदे मातरम् से किया गया।

 

सम्मेलन का उद्देश्य

 

जिला संयोजक मधुमंगल सरकार ने बताया कि सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य सभी कार्यकर्ताओं को जोड़ना तथा 12 से 24 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद जयंती से नेताजी सुभाष जयंती तक “बंगाली गौरव एवं वीरत्व सप्ताह” के समारोहों की तैयारी करना है। इस अवधि में सभी संकुल केंद्रों पर पारंपरिक खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

सांगठनिक मार्गदर्शन

 

प्रदेश युवा प्रमुख रणवीर बिस्वास ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया।

प्रदेश संयोजक संजीव रॉय ने संगठन की कार्यशैली, उद्देश्य, लक्ष्य और समाज में कार्यकर्ता की भूमिका पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि बंगो लोक भारती बंगाली समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा, कला, खान-पान और खेलकूद की पुनर्स्थापना हेतु समर्पित है तथा समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

नवीन दायित्व घोषणाएँ

 

जिला संयोजक द्वारा विभिन्न पदों पर नए दायित्व घोषित किए गए, जिनमें प्रमुख हैं:

 

श्री रतन राय – जिला संरक्षक

 

श्री महानंद मंडल – सह मातृभाषा प्रमुख (नूतनडंगा संकुल)

 

श्रीमती शिखा गाईन – सह मातृशक्ति प्रमुख (अमडोह संकुल)

 

श्री विधान चन्द्र साहा – संरक्षक (हीरापुर संकुल)

 

श्री संतोष ढाली – व्यवस्था प्रमुख (हीरापुर संकुल)

… तथा अन्य कई कार्यकर्ता।

 

 

द्वितीय सत्र व आगामी योजनाएँ

 

द्वितीय सत्र की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक जसमन्त विश्वास ने की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ग्रामीण कृषि प्रमुख श्री ज्ञानराव बर्डे मुख्य अतिथि रहे।

12–24 जनवरी के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए, जिनमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेलकूद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। 24 जनवरी को 30,000 लोगों के एकत्रीकरण एवं खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन प्रस्तावित किया गया।

 

संकल्प एवं समापन

 

सभी कार्यकर्ताओं ने समाजहित एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ तन-मन-धन से निस्वार्थ भाव से कार्य करने की शपथ ली।

कार्यक्रम का आभार जिला संस्कार संस्कृति प्रमुख चंचल वैद्य ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से व्यक्त किया।

अंत में सामूहिक भोजन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।प्रमुख रूप से बैठक में

संजीव राय – प्रदेश संयोजक, सपन दास – प्रदेश सह संयोजक, रणवीर विश्वास – प्रदेश युवा प्रमुख, मधुमंगल सरकार – जिला संयोजक, सुरेश गोलदार – जिला सह संयोजक,चंचल वैद्य – जिला संस्कार संस्कृति प्रमुख, विष्णुपद हालदार – जिला प्राकृतिक कृषि प्रमुख,प्रशांत गाईन-सह जिला संस्कार संस्कृति प्रमुख, गोविन्द सरकार – सह जिला लोक कला प्रमुख, सीमा दस – हीरापुर संकुल मातृशक्ति प्रमुख, संगीता पांडे – जिला सह मातृशक्ति प्रमुख,जिला मीडिया प्रमुख विवेकानन्द वैरागी, बापी वाईन – जिला प्रचार प्रमुख, प्रफुल्ल वाईन, अनुराधा राय,प्रियंका मांझी,गणेश चक्रवर्ती,संगीता अधिकारी,परिमल मजूमदार,विश्वजीत सिकदार,प्रदीप राय चौधरी,भरत सरदार,उत्तम व्यापारी,संजीत विश्वास,उप्पल मंडल,लखन हालदार, विश्वजीत विश्वास,साधुचरण सरकार,केनाराम मंडल,मनोज राय,शैलेन मंडल,सुकुमार विश्वास,दुलाल विश्वास,अनुकूल बैरागी,खीतिश खराती,सुरेश शील,प्रवीण विश्वास, हाजू सरदार, आदि उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!