भीम आर्मी भारत एकता मिशन के अंतर्गत ASP के गणेश गायकवाड़ बने जिला उपाध्यक्ष
खंडवा – हरसूद भीम आर्मी भारत एकता मिशन के अंतर्गत आज़ाद समाज पार्टी की जिला कार्यकारिणी ने खंडवा जिले में नई जिम्मेदारियों का वितरण किया। इसी क्रम में हरसूद निवासी गणेश गायकवाड़ को जिला उपाध्यक्ष के पद का दायित्व सौंपा गया।
पद वितरण कार्यक्रम के दौरान सामाजिक बंधुओं एवं पदाधिकारियों ने गणेश गायकवाड़ को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। उपस्थित सामाजिक प्रतिनिधियों ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के दौरान नई जिम्मेदारी मिलने पर गणेश गायकवाड़ ने आभार व्यक्त किया और संगठन के विस्तार तथा समाज हित में सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कही।