Breaking News in Primes

 एंटी करप्शन कमेटी की अहम बैठक, देशराज यादव बने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष

0 26

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

भ्रष्टाचार के खिलाफ कमेटी की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

कौशाम्बी: एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया की एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बैठक बिसारा पेट्रोल पंप के समीप स्थित संगठन के जिला कार्यालय में बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की। संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशराज यादव को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने नव–नियुक्त एवं अन्य पदाधिकारियों को बैज लगाकर सम्मानित भी किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य समाज को अपराध एवं अपराधियों के भय से मुक्त कराना तथा आम नागरिकों को उनके कानूनी अधिकार और न्याय दिलाना है। उन्होंने बताया कि संगठन गरीब, निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता करता है। इसके साथ ही महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अत्याचारों पर रोक, समाज में फैली रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार तथा प्रशासनिक स्तर पर होने वाली अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है।

उन्होंने पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्यालयों और अधिकारियों से संवाद स्थापित करें तथा हर पीड़ित व्यक्ति को समय पर और उचित न्याय दिलाने की पहल करें। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा जब हर कार्यकर्ता जनहित में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

बैठक में संगठन के कौशाम्बी जिला प्रभारी राजकुमार केसरवानी, लीगल सेकरेट्री ओम प्रकाश तिवारी, उप जिला महासचिव डॉ. बी.एल. वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को गांव–गांव, कस्बों और जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में मजबूत करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन राष्ट्रहित एवं जनसेवा को समर्पित संकल्प के साथ किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!