Breaking News in Primes

संपूर्णता अभियान की प्रगति की केंद्रीय प्रभारी ने की समीक्षा

0 29

संपूर्णता अभियान की प्रगति की केंद्रीय प्रभारी ने की समीक्षा

 

खण्डवा। भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए केंद्रीय प्रभारी अधिकारी श्री असित गोपाल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक ली। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ऋषव गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर प्रेजेंटेशन दिया गया तथा ओंकारेश्वर मंदिर प्रशासन द्वारा किए गए नवाचारों पर आधारित फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

 

इसके बाद श्री असित गोपाल ने डाइट परिसर में 23.97 लाख रुपये से बनी नई ICT लैब और वीडियो रिकॉर्डिंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने छैगांवदेवी के माध्यमिक विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास में विद्यार्थियों से संवाद भी किया।

 

अभियान के तहत उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र छैगांवमाखन एवं ग्राम दौंदवाड़ा के नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पोषण वाटिका विकसित करने और आंगनवाड़ी परिसर से कचरा घर हटाने सहित आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!