मध्य प्रदेश भाजपा में बड़ा फेरबदल: श्याम हेमंत टेलर युवामोर्चा अध्यक्ष:अश्विनी परांजपे महिला मोर्चा प्रमुख नियुक्त
भाजपा संगठन ने जारी किए नए दायित्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा की सहमति से आदेश प्रभावी

भोपाल:मध्य प्रदेश भाजपा में संगठनात्मक बदलाव करते हुए पार्टी ने नए मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से जारी आदेश में श्याम हेमंत टेलर को प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं अश्विनी परांजपे को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी पत्र के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आदेश प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (पूर्व सांसद एवं विधायक, विधानसभा क्षेत्र 131 बैतूल) द्वारा भोपाल स्थित प्रदेश कार्यालय से जारी किया गया।
इस नियुक्ति की प्रतियाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को प्रेषित की गई हैं।
भाजपा के नए बदलाव को संगठन में ऊर्जा और नए नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है।