Breaking News in Primes

मप्र भाजपा में नई नियुक्तियाँ: मनोरंजन मिश्रा सहित तीन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जारी किया आदेश, नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू

0 70

मप्र भाजपा में नई नियुक्तियाँ: मनोरंजन मिश्रा सहित तीन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जारी किया आदेश, नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू

 

भोपाल:मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (पूर्व सांसद) द्वारा 21 नवंबर 2025 को जारी आदेश में पार्टी के तीन महत्त्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियाँ की गईं। यह निर्णय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से लागू किया गया है।

 

जारी सूची के अनुसार—

 

1. प्रदेश मोर्चा प्रभारी – श्री मनोरंजन मिश्रा

 

2. प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी – श्री आशुतोष तिवारी

 

3. कार्यालय व्यवस्था प्रभारी – श्री जितेन्द्र लिटोरिया

 

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आदेश में बताया कि यह नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं को प्रेषित की गई है।

 

भाजपा के भीतर इन नई नियुक्तियों को आगामी संगठनात्मक योजनाओं और राजनीतिक गतिविधियों के लिए अहम माना जा रहा है।

 

देखिए आदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!