Breaking News in Primes

दिव्यांगजनों का मनोबल अत्यन्त सशक्त होता है- महापौर गणेश केसरवानी

0 17

News By- नितिन केसरवानी

प्रयागराज: दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं उत्तर प्रदेश मूक बधिर विद्यालय, प्रयागराज के सहयोग से उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज में आयोजित त्रिदिवसीय दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय महापौर, श्री उमेश गणेश केशरवानी रहे। माननीय महापौर ने प्रदर्शनी के स्टालों का अवलोकन किया। महापौर जी द्वारा 50 दिव्यांग बालकों को श्रवण यंत्र एवं यूनिफार्म वितरित किया गया। मा० महापौर जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांगजनों का मनोबल अत्यन्त सशक्त एवं मजबूत होता है।”

इस त्रिदिवसीय प्रदर्शनी में आयोजित कार्यशाला के व्याख्यान सत्र में विशिष्ट अतिथि डा० योगेन्द्र पाण्डेय, प्रोफेसर बी०एच०यू०, डा० निहार रंजन मिश्र, विभागाध्यक्ष, जगद्‌गुरू राम भद्राचार्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट एवं डा० संजय सिंह ने अपने विशय उद्यमशीलता एवं कौशल विकास, दिव्यांगों हेतु शैक्षिक नवाचार इत्यादि विषय पर व्याख्यान दिया गया। इस प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस पर संस्थाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर श्री अभय कुमार श्रीवास्तव, उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, प्रयागराज मण्डल, प्रयागराज, श्री अशोक कुमार गौतम, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रयागराज, डा० के०एन० मिश्र, प्रधानाचार्य उत्तर प्रदेश मूक बधिर विद्यालय, प्रयागराज, डा० प्रभाकर त्रिपाठी प्रवक्ता, श्री संदेश मिश्र पाठ्यक्रम समन्वयक, श्री विकास पाण्डेय, समेकित शिक्षा उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!