Breaking News in Primes

मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी किसानों की समस्यायें

0 10

News By- हिमांशु उपाध्याय/नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में किसान कल्याण केन्द्र, मंझनपुर में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने किसान दिवस में उपस्थित समस्त कृषकों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की तथा फसल अवशेष प्रबन्धन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्हांने जनपद के विभिन्न विकास खण्ड से आये हुए कृषकों से फसल अवशेष/पराली न जलाने की भी अपील की।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने जैव उर्वरक के उपयोग की महत्ता के बारे में बताया तथा फसल अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि रबी सत्र में बोई गई सरसों फसल पर सल्फर या जिप्सम का प्रयोग अवश्य करें, जिससे पौधों के विकास के साथ-साथ तेल की मात्रा बढ़ेगी। डॉ. राकेश कुमार ने पशु-पालन विभाग की विभिन्न योजनाओं से कृषकों को अवगत कराया तथा लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी ने किसान दिवस में उपस्थित सभी कृषकों को फार्मर रजिस्ट्री की महत्ता के बारे में बताया एवं उपस्थित कृषकों से अपील की, कि आप लोग बिना सुपरस्ट्रा मैनेजमेन्ट (एस.एम.एस.) लगी हुयी मशीन से धान न कटायें तथा फसल अवशेष प्रबन्धन को अपनाते हुए पराली न जलायें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!