हिमांशु उपाध्याय/ नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: डीएम डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक की।
जिलाधिकारी ने ऑगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति की समीक्षा के दौरान विकास खण्ड कौशाम्बी में बच्चों की उपस्थिति कम पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सी.डी.पी.ओ. से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सी.डी.पी.ओ. को बच्चों की उपस्थिति में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी सी.डी.पी.ओ. को होम विजिट, पोषण ट्रैकर पर फीडिंग एवं लाभार्थियों के फेस कैप्चरिंग में शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सी.डी.पी.ओ. से ब्लॉकवार सैम एवं मैम बच्चों की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पोषण पुनर्वास केन्द्र में आवश्यकतानुसार बच्चों को भर्ती कराया जाय।उन्होंने ऑगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अनारम्भ ऑगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य आगामी बैठक तक आरम्भ कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।