Breaking News in Primes

ए.आर. कोऑपरेटिव प्रतिदिन सहकारी समितियों का निरीक्षण कर उर्वरक का वितरण नियमानुसार सुनिश्चित करें- डीएम

0 12

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

डीएम डॉ अमित पाल ने सहकारी समिति शमसाबाद का किया आकस्मिक निरीक्षण

कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने सोमवार को सहकारी समिति (बी-पैक्स), शमसाबाद का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रभारी विजय सिंह को व्यवस्थित तरीके से नियमानुसार उर्वरक का वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के भेदभाव की शिकायत पुनः न आने पाए। शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अभिलेखों का रख रखाव व्यवस्थित तरीके से करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने ए.आर.-कोऑपरेटिव द्वारा जनपद के सहकारी समितियों का निरीक्षण कर उर्वरक वितरण व्यवस्थित तरीके से न कराए जाने एवं पर्यवेक्षणीय कार्य में लापरवाही पर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ए.आर.कोऑपरेटिव को प्रतिदिन सहकारी समितियों का निरीक्षण कर उर्वरक का वितरण नियमानुसार सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!