Breaking News in Primes

यातायात माह का शुभारम्भ कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज में आयोजित किया गया

0 13

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: यातायात माह(01-11-2025 से 30-11-2025) का शुभारम्भ कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइंस कमिश्नरेट प्रयागराज में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री एन. कोलांची, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय,श्री अजय पाल शर्मा,अपर पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था,श्री मनीष कुमार वर्मा,जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली जन जागरूकता हेतु रवाना किया गया। रैली में यातायात पुलिस, एनसीसी कैडेट एवं अन्य वालेंटियर ने प्रतिभाग किया। अतिथियों का स्वागत पौधे भेंट कर किया गया। इस अवसर पर यातायात उपकरणों की प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया और अपने हस्ताक्षर पट पर अपने हस्ताक्षर करके अभियान को समर्थन दिया।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर श्री मनीष शान्डिल्य,पुलिस उपायुक्त गंगानगर श्री कुलदीप गुनावत, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर श्री विवेक यादव,पुलिस उपायुक्त प्रोटोकाल/मुख्यालय श्री पंकज,पुलिस उपायुक्त यातायात श्री नीरज कुमार पाण्डेय,अपर उपायुक्त यातायात श्री पुष्कर वर्मा,अपर पुलिस उपायुक्त प्रोटोकाल/ यमुनानगर श्री जोगेंद्र लाल,अपर पुलिस उपायुक्त नगर श्री विजय आनंद,एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात श्री शैलेन्द्र सिंह परिहार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कर्नल श्री अरविन्द झा, श्री रौनक़ गुप्ता, डिवीजनल वार्डन,उ.प्र. अपराध निरोधक समिति संरक्षक श्री आर.एस.वर्मा (रिटायर्ड आईएएस),सचिव श्री संतोष श्रीवास्तस्व, श्री अनिल अग्रवाल चीफ वार्डन, डा.बिन्दु विश्वकर्मा विनीता हॉस्पिटल, श्री सुशील खरबन्दा व्यापार मंडल, श्री विनोद चंद्र द्विवेदी, श्री रघुनाथ द्विवेदी टैम्पो, टैक्सी यूनियन, ने जागरूकता पर अपने उल्लेखनीय विचार व्यक्त किये। यातायात निरीक्षक,उपनिरीक्षक,मुख्य आरक्षी,आरक्षी व होमगार्ड्स की मौजूदगी रही।

वक्ताओं द्वारा अपने उद्द्बोधन में यातायात के नियमों के पालन, उल्लंघन के कारण होने वाली दुर्घटनाओं/ हानियों,तथा उनसे बचाव के लिए निरंतर जागरूक रहने,नियमों के पालन और एक जागरूक नागरिक के रूप में अपने सम्पर्क के अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया एवं सुरक्षा हेतु बताए जा रहे सुझावों पर अमल किये जाने की अपील की गयी।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डा. प्रभाकर त्रिपाठी एवं श्रीमती रंजना त्रिपाठी द्वारा किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!