News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: भरवारी कोखराज थाना क्षेत्र के दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के विदनपुर व भरवारी रेलवे स्टेशन के मध्य अपलाइन में एक महिला का जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष होगी, अपलाइन व डाउन लाइन के बीच में कई टुकड़ों शव पड़ा देखकर, इंजीनियरिंग स्टॉप ट्रैकमैन ने सुचना आरपीएफ चौकी प्रभारी भरवारी को दी, मौके पर पहुंचे आरपीएफ स्टॉप ने सुचना चौकी प्रभारी भरवारी को दी मौके पर पहुंचे पुलिस के साथ शव की जांच की तो न ही रेल टिकट न ही कोई पहचान पत्र मिला। आरपीएफ चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि शव का पीएम भरवारी चौकी पुलिस ने भेज दिया है, शिनाख्त नहीं हो पाई है, शिनाख्त कराई जा रही है।