Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने भारत रत्न लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की दिलायी शपथ

0 10

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज : जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को संगम सभागार में भारत रत्न लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती दिनांक 31 अक्टूबर, 2025 ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। संगम सभागार में देश की एकता और अखण्डता के लिए ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया और जहां पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ की शपथ दिलायी।

‘‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा सम्भव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।’’

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) श्री विजय शर्मा, अपर जिलाधिकारी (नजूल) श्री संजय पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री सत्यम मिश्र सहित समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!