जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन राम वन गमन मार्ग एवं प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश
News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
कौशाम्बी: जिलाधिकारी डॉ0 अमित पाल ने आज कार्यालय कक्ष में राम वन गमन मार्ग, प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग एवं एन.एच.ए.आई. के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने एन.एच.ए.आई. के कार्यों की विस्तृत समीक्षा के दौरान कहा कि उप जिलाधिकारी से समन्वय कर निर्माण कार्य में आ रहीं समस्याओं का निस्तारण कराया जाय। उन्होंने राम वन गमन मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता से कहा कि निर्माण कार्य में और तेजी लायी जाय। निर्माण कार्य को गुणवत्ता के ही समयबद्ध पूर्ण करायी जाय। इसके साथ ही उन्होंने प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग की विस्तृत समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।