Bhopal: महिला डीएसपी पर 2 लाख कैश-मोबाइल चुराने का आरोप, फ्रेंड के घर गई थी, CCTV में हाथ में नोट की गड्डी लेकर लौटते हुए दिखी
Bhopal: महिला डीएसपी पर 2 लाख कैश-मोबाइल चुराने का आरोप, फ्रेंड के घर गई थी, CCTV में हाथ में नोट की गड्डी लेकर लौटते हुए दिखी
PHQ ने DSP को विभागीय नोटिस जारी किया
पुलिस मुख्यालय ने भी आरोपी अधिकारी कल्पना रघुवंशी के खिलाफ नोटिस जारी कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारी इस घटना को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस डीएसपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ डीएसपी कल्पना रघुवंशी पर अपनी ही फ्रेंड के घर से दो लाख रुपए कैश और एक मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगा है।
जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी डीएसपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।
महिला अधिकारी सीसीटीवी कैमरे में फ्रेंड के घर आते-जाते समय नजर आ रही है। केस 24 सितंबर को दर्ज किया गया, जबकि वीडियो फुटेज बुधवार को सामने आए हैं।
घर से निकलते समय हाथ में नोटों की गड्डी
शक होने पर प्रमिला ने सीसीटीवी फुटेज देखा। इसमें डीएसपी कल्पना रघुवंशी घर में आती-जाती हुई साफ दिखाई दीं। यह भी नजर आया कि घर से निकलते समय उनके हाथ में नोटों की गड्डी थी। वीडियो देखकर प्रमिला शॉक्ड रह गईं। उन्होंने फौरन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मोबाइल लौटा दिया, 2 लाख कैश नहीं दिए
पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद डीएसपी कल्पना रघुवंशी के खिलाफ चोरी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। भनक लगते ही महिला अधिकारी ने सहेली का मोबाइल तो लौटा दिया, लेकिन दो लाख नकद अब तक नहीं लौटाए हैं। महिला डीएसपी की गिरफ्तारी भी नहीं की जा सकी है। वह अंडरग्राउंड हो गई है।