Breaking News in Primes

 DM मधुसूदन हुल्गी का हुआ स्थानांतरण बने विशेष सचिव, मा० मुख्यमंत्री, IAS डॉ अमित पाल शर्मा संभालेंगे ज़िला कौशाम्बी की कमान

0 82

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी उत्तर प्रदेश शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कौशांबी ज़िले के जिलाधिकारी (DM) और प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) के उपाध्यक्ष को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं।

निवर्तमान DM मधुसूदन हुल्गी को नई जिम्मेदारी कौशाम्बी के निवर्तमान जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी स्थानांतरण कर दिया गया है उन्हें अब विशेष सचिव, मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई है मधुसूदन हुल्गी का कौशाम्बी ज़िले में कार्यकाल बेहद अच्छा और सराहनीय रहा उन्होंने ज़िले में विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस पदोन्नति के साथ, उन्हें अब सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी सेवाएँ देने का अवसर प्राप्त हुआ है नए DM IAS अमित पाल शर्मा संभालेंगे कौशाम्बी की कमान प्रयागराज विकास प्राधिकरण PDAके उपाध्यक्ष अमित पाल IAS को कौशाम्बी का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है अमित पाल इससे पहले प्रयागराज में PDA उपाध्यक्ष के रूप में शहर के नियोजन और ढांचागत विकास को गति दे रहे थे शहरी विकास के क्षेत्र में अपने अनुभव के साथ, वह अब कौशांबी ज़िले में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के संतुलित विकास की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह जल्द ही नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
यह प्रशासनिक बदलाव, दोनों ही अधिकारियों के लिए नई और महत्वपूर्ण चुनौतियों के द्वार खोलता है, जहाँ एक ओर श्री मधुसूदन हुल्गी मुख्यमंत्री कार्यालय में नीतिगत मामलों को देखेंगे, वहीं दूसरी ओर श्री अमित पाल कौशाम्बी के विकास को नई दिशा देंगे।

46 आईएएस अफसरो के तबादले

कई मंडलों के कमिश्नर के हुए तबादले

कई जिलों के जिलाधिकारी और नगर आयुक्त, वीसी भी बदले गए

बालकृष्ण त्रिपाठी सचिव, सामान्य प्रशासन सचिवालय

राजेश प्रकाश मंडल आयुक्त विंध्याचल

धनलक्ष्मी को डीजी मत्स्य विभाग बनाया गया

भानु चंद गोस्वामी मेरठ कमिश्नर

रूपेश कुमार कमिश्नर सहारनपुर

संजय कुमार सचिव मानवाधिकार आयोग

अटल कुमार राय सचिव गृह विभाग उत्तर प्रदेश

ऋषिकेश भास्कर सचिव राजस्व विभाग एवं राहत आयुक्त

मयूर माहेश्वरी एमडी विद्युत उत्पादन निगम एवं एमडी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन

विजय किरन आनंद को वर्तमान पद के साथ सीईओ और राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रभारी एनआरआई सेल और लीडा के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार

राहुल पांडे विशेष सचिव राज्य कर विभाग

अतुल वत्स जिलाधिकारी हाथरस बनाए गए

अमनदीप दुली अपर आयुक्त मनरेगा

हिमांशु नागपाल नगर आयुक्त वाराणसी

नंद किशोर कलाल VC GDA बनाए गए.

वन्दिता श्रीवास्तव सीडीओ कुशीनगर बनाई गयी है

पूर्ण वोहरा वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनाये गये है।

प्रखर सिंह सीडीओ वाराणसी बने

योगेंद्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी अलीगढ़

अभिषेक आनंद विशेष सचिव आबकारी विभाग

राजा गणपति आर. जिलाधिकारी सीतापुर

कृतिका ज्योत्सना जिलाधिकारी बस्ती

रवीश गुप्ता प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम

इशा दुल्हन प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स

कुमार विनीत विशेष सचिव युवा कल्याण एवं खेल विभाग

शिवशरणप्पा जी एन जिलाधिकारी सिद्धार्थ नगर

पुलकित गर्ग जिलाधिकारी चित्रकूट

रणविजय सिंह मुख्य विकास अधिकारी बिजनौर

अक्षत वर्मा विशेष सचिव नियोजन विभाग

ऋषिराज उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण

गुंजन द्विवेदी नगर आयुक्त फिरोजाबाद वीसी फिरोजाबाद

मधुसूदन हलगी विशेष सचिव मुख्यमंत्री

अमित पाल जिलाधिकारी कौशांबी

महेंद्र कुमार सिंह सीडीओ रामपुर बनाए गए

पवन अग्रवाल विशेष सचिव गृह

विपिन कुमार जैन जिलाधिकारी बलरामपुर

आकांक्षा राणा नगर आयुक्त झांसी

सत्य प्रकाश जिलाधिकारी ललितपुर

देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा विशेष सचिव रेशम विभाग उत्तर प्रदेश

अश्वनी कुमार पांडे जिलाधिकारी श्रावस्ती

अजय कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी रामपुर

जोगिंदर सिंह विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जिला पूर्ति

अनुराग जैन उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण

गुलाबचंद महाराजगंज सीडीओ बनाए गए

सूरज पटेल सीईओ ब्रज तीर्थ विकास परिषद

सचिन कुमार सिंह अमेठी सीडीओ बनाए गए

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!