Breaking News in Primes

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन की दिशा में कौशांबी पुलिस की प्रभावी पहल

0 8

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:  मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक जनपद कौशाम्बी श्री राजेश कुमार के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं संबंधित क्षेत्राधिकारीगण तथा समस्त थाना प्रभारीगण के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो स्क्वाड व महिला मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान निम्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए—

महिला थाना – मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

थाना करारी – विद्यालय में छात्राओं को मिशन शक्ति, नारी सम्मान व साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

थाना महेवाघाट – इंटर कॉलेज में छात्राओं व महिलाओं को महिला सशक्तिकरण तथा शासन द्वारा संचालित सभी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

थाना सराय अकिल – विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा, साइबर अपराध व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका बताई गई।

थाना संदीपनघाट – क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में एंटीरोमियो चेकिंग की गई।

थाना कड़ाधाम – ग्राम क्षेत्र में महिलाओं व छात्राओं को नारी सशक्तिकरण, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

थाना चरवा – विद्यालय में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक किया गया।

थाना कौशांबी – ग्राम क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण, मिशन शक्ति एवं साइबर अपराध की जानकारी दी गई।

थाना सैनी – ग्राम भ्रमण कर महिलाओं व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान, महिला हेल्पलाइन एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

थाना मोहब्बतपुर पैंसा – ग्राम स्तर पर महिलाओं को महिला सहायता केंद्र, साइबर हेल्पडेस्क एवं सभी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान महिला मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों ने बालिकाओं एवं महिलाओं को नारी सशक्तिकरण से संबंधित निम्न प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी दी—

👉 मिशन शक्ति
👉 नारी सम्मान
👉 नारी सुरक्षा
👉 नारी स्वावलंबन

साथ ही निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —

📞 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
📞 1076 – माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
📞 1090 – वीमेन पावर लाइन
📞 102 – स्वास्थ्य सेवा
📞 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
📞 181 – महिला हेल्पलाइन

टीमों ने विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड एवं उनसे बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया तथा महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड एवं थाना सीयूजी नंबर की जानकारी देकर महिलाओं को आत्मरक्षा व जागरूकता के प्रति प्रेरित किया।

जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु जन-जागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!