Breaking News in Primes

दीप दान महोत्सव की भव्यता से भरवारी नगर हुआ आलोकित

0 39

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

भरवारी/कौशाम्बी:  नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 11 में मानव एकता सेवा संगठन चमरूपुर के तत्वावधान में पारंपरिक दीप दान महोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ किया गया। मानव एकता सेवा संगठन का मुख्य उद्देश्य अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना था। महोत्सव में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ कई सामाजिक संस्थाएं, स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी, और नगर निगम के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कविता पासी ने दीप प्रज्वलित किए गए। इसके पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें लोक नृत्य, भजन संध्या और रंगोली प्रतियोगिता ने सबका मन मोह लिया।

नगरपालिका अध्यक्ष कविता वासी ने इस अवसर पर कहा, “दीप दान महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जो समाज में शांति, सौहार्द और प्रकाश फैलाने का संदेश देता है।”

महोत्सव के दौरान सुरक्षा व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। पुलिस प्रशासन और नगर निगम की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

दीपों की यह आभा न केवल नगर को रौशन कर रही थी, बल्कि लोगों के चेहरों पर भी उजास फैला रही थी। इस बार का दीप दान महोत्सव न केवल भव्य था, बल्कि सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक भी बना। दीप दान महोत्सव मेंआशीष कुमार एडवोकेट डॉक्टर लल्लूमानव सेवा संगठन आयोजक रिंकी वर्मा पिंकी नितिन सतीश अश्वनी सहित चमरूपुर के  सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!