हस्ताक्षर अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई।
भाजपा छोड़ कांग्रेस ने आने वालो का किया सम्मान
ब्लॉक संवादाता ओम सोनी
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा वोट चोर गद्दी छोड हस्ताक्षर अभियान के तहत भवानीमंडी ब्लॉक के गुराडिया माना मंडल की मीटिंग पचपहाड़ में ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष कैलाश बाई के अस्वस्थ होने के कारण कालू सिंह परिहार के आतिथ्य में आयोजित हुई जिसमें मंडल से उपस्थित सभी पदाधिकारियो से हस्ताक्षर करवाए गए तथाcअभियान के तहत पंचायत के प्रत्येक बूथ स्तर तक हस्ताक्षर करने एवं साथ ही आमजन को इस वोट चोरी के बारे में जागरूक करने के लिए सभी को जिम्मेदारी दी गई।
*भाजपा छोड़ कांग्रेस में आने वालों का हुआ स्वागत*
बैठक के दौरान कुशाल सिंह परमार एवं कमल सिंह चौहान के भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन करने पर सभी ने माला पहनकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान मीटिंग में ब्लॉक अध्यक्ष रोड सिंह परमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप सालेचा, ब्लॉक सेवा दल अध्यक्ष आनंद काला, पार्षद हकीम खान, राम बेरवा, कालूराम राठौर, सूरजमल ठकराल, पूर्व पार्षद रामगोपाल पाटीदार, ब्लॉक उपाध्यक्ष कुशाल सिंह चौहान कोटडा ब्लॉक कोषाध्यक्ष उमरावसिंह सचिव मोहन मेघवाल , पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह जी गोराडिया जोगा, भैरू सिंह मोगरा , कृपाल सिंह गुढा, नारायण सिंह, रामकरण मेघवाल , कुलदीप सिंह, कुशाल सिंह, फतेसिंह, गोविंद सिंह चौहान, ईश्वर सिंह, योगेंद्र सिंह विक्रम सिंह, कमल सिंह सोजी बा, प्रहलाद सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
*फोटो :~ बैठक में नारे बाजी करते कार्यकर्ता एवं उपस्थित पदाधिकारी*