Breaking News in Primes

प्रयागराज सड़क हादसे में प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत महाराज के भाई की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, जिस बच्चे को ले जा रहे थे हास्पिटल हुयी उसकी मौत

0 58

News By-नितिन केसरवानी

प्रयागराज: फाफामऊ थाना क्षेत्र के मालक हरहर चौराहे पर प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत के छोटे भाई शिवम शुक्ला की गाड़ी का हुआ दुर्घटना। दुर्घटना में शिवम शुक्ला बुरी तरीके से घायल सर में लगी है चोट।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात देवव्रत महाराज के मासूम बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसे अस्पताल में इलाज हेतु ले जाया जा रहा था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम बेटे की मृत्यु रास्ते में हो चुकी थी वह पहली गाड़ी में था। वहीं दूसरी गाड़ी मे भाई शिवम शुक्ला एवं परिवार के अन्य सदस्य थे। अचानक कार की स्टेरिंग फेल हो जाने के कारण फाफामऊ मलाक हर हर गोल चौराहे से जा टकराई। महाराज देवव्रत महाराज के भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

पूरा मामला प्रयागराज के मलाक हर-हर इलाके का है जहां पर प्रसिद्ध कथा वाचक देवव्रत होलागढ़ में कथा वाचन के कार्यक्रम में व्यस्त थे। कथा वाचन के दौरान उनके 9 वर्षीय पुत्र की तबीयत अचानक खराब हो गई जिसको लेकर दो गाड़ियों में लोग शहर की तरफ निकले। इसी बीच पीछे चल रही कार की स्टीयरिंग व्हील जाम हो गयी और गाड़ी ने अपना नियंत्रण खो दिया इसके बाद गाडी मलाक हरहर चौराहे पर बने गोल सर्कल पर सीधे जाकर टकरा गई। जिससे कथावाचक देवव्रत के छोटे भाई शिवम शुक्ला बुरी तरीके से घायल हो गए उनके सिर पर काफी गहरी छोटे आई है एवं उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!